Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

राशन डीलर पर कालाबाज़ारी का आरोप लगा ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, इलाके में दिखा व्यापक तनाव

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। काफी दिनों से राशन में पर्याप्त सामग्री ‌नहीं मिल‌ रही है। कम मात्रा में राशन की सामग्री दी जा‌ रही है। साथ ही राशन दुकान से ग्राहकों को पर्ची मिलने पर भी उन्हें माल‌ लेने कई किलोमीटर दूर राशन डीलर के घर जाना पड़‌ रहा है। साथ ही उन्हें राशन सामग्री भी कम दी‌ जा‌ रही है और प्रतिवाद करने पर धमकी दी जा‌ रही है। स्थानीय ब्लॉक खाद्य विभाग को अवगत कराने पर भी कोई लाभ नहीं हुआ। इस कारण शुक्रवार को राशन डीलर के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। घटना मालदा के हरिश्चंद्र पुर थाना क्षेत्र के महेन्द्र पुर गांव की है। घटना‌ से इलाके में तनाव व्याप्त है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि हरिश्चंद्र पुर थाना के महेन्द्रपुर गांव में राशन डीलर‌ जहूर अहमद काफी दिनों से इलाके के ग्राहकों को वजन में कम राशन सामग्री दे‌ रहा है। पाडाय-पड़ाय राशन सामग्री भी नहीं पहुंचा रहा है। उलटे ग्राहकों को उसकी राशन दुकान से पर्ची लेनी पड़ रही है लेकिन राशन लेने के लिए उन्हें कई किलोमीटर दूर राशन डीलर के घर राशन लेने ग्राहकों को जाना पड़ रहा है और वहीं कालाबाजारी भी हो रही। सभी ग्राहकों कम राशन दिए जा रहे हैं। प्रतिवाद करने पर धमकी‌ दी जा रही है। घटना की जानकारी ब्लॉक खाद्य अधिकारी को देने पर भी कोई लाभ नहीं हुआ। इस कारण बाध्य होकर उन्होंने उस राशन डीलर के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द अगर प्रशासन इसके खिलाफ कदम नहीं उठाता है तो इलाके के लोग और जोरदार आंदोलन करेंगे। घटना को‌ लेकर हरिश्चंद्रपुर थाना क्षेत्र के महेन्द्र पुर में तनाव व्याप्त है।
इधर, राशन डीलर जहूर अहमद के बेटे जाहिरुल इस्लाम ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। जिला भाजपा सांगठनिक सचिव रूपेश अग्रवाल ने घटना की निन्दा की है। साथ ही कांग्रेस के जिला सभापति अब्दुस शोभन ने भी भाजपा का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि पूरा राज्य तृणमूल के भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है। राशन के भ्रष्टाचार में तृणमूल नेता का हाथ है। पाड़ाय-पाड़ाय राशन सिर्फ दिखावा दिखावा है। लोगों को बेवकूफ बनाया जा रहा है। तृणमूल की छत्रछाया में रहकर राशन डीलर लोगों के अधिकारों का हनन कर‌ रहा है। हम चाहते हैं कि प्रशासन राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई करे। इधर इलाके के विधायक नजमुल हुसैन ने बताया कि इस बारे में उन्होंने सुना है। सभी विषय को वह बारीकी से देख रहे हैं। इलाके के ग्राहकों के पास राशन पहुंचाया जाय और पर्याप्त मात्रा में राशन सामग्री मिल‌ जाये, इस पर हम नज र‌रखे हुए है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.