Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

गंदा पानी फेंकने का किया विरोध, पड़ोसी ने दम्पत्ति को किया घायल

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। गंदा पानी फेंकने का विरोध करने पर एक दम्पत्ति पर जानलेवा हमला करने का आरोप पड़ोसी पर‌ लगा है। घायल अवस्था में उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घायलों के नाम संतोष मंडल (55) और प्रभाती मंडल (50) हैं। वह गाजोल के छिटकामहल के रहने वाले हैं।
आरोप है कि संतोष ने अपने घर के सामने गंदा पानी फेंकने का विरोध किया था। इसके बाद उनके पड़ोसी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ उनपर और उनकी पत्नी पर हमला किया गया। उन पर हंसुआ से हमला किया गया। इस मामले में राम मंडल, पवन मंडल सहित चार लोगों पर हमले का आरोप लगा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.