Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

अस्पताल में बेटे का जन्मदिन मना पेश की मिशाल, मरीजों के परिजनों को कराया भोजन

- Sponsored -

- Sponsored -


मौका यदि जन्मदिन का हो और धूमधड़ाके के साथ पार्टी न हो यह बात हजम नहीं होता। विशेष कर लोग अपना और अपने बेटे-बेटियों का जन्मदिन बड़े होटलों या रेस्टोंरेंट में मानते है , लेकिन जलपाईगुड़ी संजय नगर कॉलोनी के दंपत्ति ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन जलपाईगुड़ी संजय नगर कॉलोनी क्षेत्र के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के परिसर में मरीजो के परिजनों के साथ मनाया।
दंपत्ति ने अपने बेटे कियांग देव सिंह के पहले जन्मदिन पर मरीजों के परिजनों के साथ साथ अस्पताल के परिसर में घूम रहे लोगों को खाना खिलाया और साथ ही अपनी खुशी साझा की।
कियांग के दादा रमेश देव सिंह ने कहा कि “जन्मदिन की पार्टी घर में न करके हमने अस्पताल परिसर में गुब्बारों और पोते की तस्वीरों को लगाकर भव्य तरीके से आयोजित की। यहाँ करीब 500 लोगों के खाने की व्यवस्था की गई। इस दिन अस्पताल पहुंचे मरीजों के परिजनों व् घूम रहे लोगों को खाना खिलाया गया। मेन्यू में फ्राइड राइस, एग करी, मटर चीज़, चिप्स और बहुत कुछ के साथ मीठा भी था। इस तरह से अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए शहर में कई लोगों ने इस जोड़े की सराहना की है। सभी लोगों ने बच्चे को आशीर्वाद भी दिया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.