Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

धारदार हथियार से लड़की का गला कटाने के बाद सोने के जेवर लेकर फरार हुए बदमाश

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। मालदा के चांचल थाना क्षेत्र में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने धारदार हथियार से एक लड़की पर हमला करने के बाद उसके सोने के जेवर लेकर फरार हो गये है। स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लड़की मालदा के चांचल थाना क्षेत्र के बैरगाछी गांव में धार्मिक उत्सव देखने आई थी। इसी दौरान शौचालय जाने के लिए सुबह बेडरूम से बाहर निकली। बेडरूम से बाहर यार्ड को पार करके शौचालय जाना पड़ता है, परन्तु यार्ड में पैर रखते ही बदमाशों ने लड़की को घेर लिया। बदमाश लड़की के गहने छीनने की कोशिश करने लगे और विरोध करने पर धारदार हथियार से उसका गला काट दिया। गला काटने के बाद उसके शरीर से सभी सोने के जेवर लेकर फरार हो गए।
बाद में घर के लोगों ने खूनी हालत में लड़की को यार्ड से बाहर निकाला और उसे स्थानीय सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ले जाया गया। लड़की की स्थिति को देखते हुए वहां के डॉक्टरों ने उसे तुरंत मालदा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लड़की की पहचान लुत्फा खातून (22) के रूप में हुई है। उसके पिता लतीफुर रहमान ने इस घटना की लिखित शिकायत चांचल थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी यह पता नहीं चल पाया है कि बदमाश कितने सोने के गहने लेकर फरार हुए है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.