Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

18 लाख रूपये के गांजा के साथ 2 व्यक्ति गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


अलीपुरद्वार। पुलिस ने असम-बंगाल सीमा से 150 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे असम के गुवाहाटी से बिहार जा रहे एक खाली ट्रक को बरबिशा चौकी की पुलिस ने नाका चेकिंग के दौरान रोका फिर ट्रक की तलाशी ली गयी। तलाशी के दौरान पुलिस ने त्रिपाल के नीचे से 150 किलो अवैध गांजा बरामद किया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 18 लाख रुपये है।
इस घटना में ट्रक के चालक और खलासी को गिरफ्तार किया गया है। ट्रक के चालक की पहचान बिहार के निवासी दीपक कुमार और खलासी की पहचान लवकुश कुमार के रूप में हुई है। उन्हें कल शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.