Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

1872 बोतल शराब के साथ दो गिरफ्तार, बिहार में की जा रही थी तस्करी

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। खोरीबाड़ी पुलिस ने बिहार में तस्करी करते हुए भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की है। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर खोरीबाड़ी पुलिस ने शुक्रवार को घोषपुकुर से बिहार जाते हुए एक वाहन को रोक कर तलाशी ली। खोरीबाड़ी के कदमतला जंक्शन के पास तलाशी के दौरान 1872 बोतल शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान बिकास रॉय और बापोन राजभर के रूप में हुई हैं। गिरफ्तार किए गए दोनों युवक दलखोला के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी बैंगन से भरे एक वाहन में शराब की तस्करी करने की योजना बना रहे थे। बरामद शराब की बाजार कीमत करीब पांच लाख रुपये है। आरोपियों को शनिवार को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.