Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

24 मार्च से लापता व्यक्ति का मिला शव

- Sponsored -

- Sponsored -


अलीपुरद्वार। हासीमारा चौकी की पुलिस ने सुभाषिनी चाय बागान से सटे तोर्शा नदी क्षेत्र से एक युवक का शव बरामद किया। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
स्थानीय लोगों को बीती रात सुभाषिनी क्षेत्र से सटे तोर्शा नदी क्षेत्र में एक युवक का शव देखा और इसकी सूचना हासीमारा चौकी की पुलिस को दी गयी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान जयगांव के गोपीमोहन क्षेत्र के निवासी बिरसेन दास के रूप में हुई हैं।
गौरतलब है कि बिरसेन दास 24 मार्च से लापता था। हासीमारा चौकी की पुलिस ने शनिवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए अलीपुरद्वार अस्पताल भेज दिया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.