Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र के साथ तीन लोग गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस के प्रधान नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों के आधार पर अभियान चलाकर तीन बदमाशों को घर में बनाई गयी तीन तमंचों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बीती रात शहर के प्रधान नगर थाने की पुलिस ने सिलीगुड़ी में दो जगहों से आग्नेयास्त्र बरामद किये है| इस घटनााओं में दो व्यक्तियों को सिलीगुड़ी एयर व्यू मोड़ से सटे महानंदा पुल के सामने और एक व्यक्ति को चंपासारी इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान अर्जुन छेत्री (25), दयाल शील(25) और आशीष प्रजा(23) के रूप में हुई हैं। आरोपियों के पास से तीन देसी तमंचा और तीन राउंड कारतूस बरामद किया गया है। आरोपियों को मंगलवार को सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.