Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिलीगुड़ी से मिलेगा बांग्लादेश का वीजा, आवेदन केंद्र का किया गया उद्घाटन

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल के लोगों की मांग पर बांग्लादेश के लिए वीजा आवेदन केंद्र खुल गया है। लोगों की मांग पर सिलीगुड़ी में बांग्लादेश का वीजा बनाने के लिए आवेदन केंद्र बनाया गया है। इस आवेदन केंद्र का बुधवार को उद्घाटन किया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वीजा आवदेन केंद्र की मांग सिलीगुड़ी और उत्तर बंगाल के लोगों की बहुत समय से थी। आज इसके उद्घाटन से लोगों का लंबा इंतजार खत्म हो गया। आवदेन केंद्र शहर के सेवक रोड पर स्थापित किया गया है।
संस्था के अधिकारियों के अनुसार “लोगों को अब वीजा के लिए कोलकाता, गुवाहाटी या त्रिपुरा नहीं जाना पड़ेगा। बांग्लादेश का वीजा सिलीगुड़ी से मिलेगा। इस फैसले से न केवल निवासी बल्कि दोनों देशों के पर्यटन व्यवसायी भी खुश हैं। हमें उम्मीद है कि इस वीजा केंद्र के जरिए दोनों देशों के लोगों के बीच संबंध और गहरे होंगे।”


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.