Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

508 विंडलास विंसपास्मो फोर्थ कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलिगुड़ी। पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर अभियान चलाकर 508 विंडलास विंसपास्मो फोर्थ कैप्सूल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान विनोद रॉय (30)के रूप में हुई हैं औरवह कर्सियांग के परिजात नगर का रहने वाला बताया जा रहा है। सेवक पुलिस चौकी की पुलिस ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी ने कहा कि उसने इस कैप्सूल को सिलिगुड़ी से सेवक और कर्सियांग में नशेड़ी लोगों को बेचने के लिए खरीदा था। आरोपी को बुधवार को एलडी एसीजेएम कर्सियांग कोर्ट में पेश किया गया। आपको बता दें कि यह दवाई प्रतिबंधित है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.