Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

हो सावधान जाईये, गुजरात में मिला कोरोना के XE वैरिएंट का मरीज,10 गुना तेजी से फैलता है यह वायरस

- Sponsored -

- Sponsored -


अहमदाबाद। कोरोना के खतरनाक वैरिएंट XE का दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले मुंबई में इस वैरिएंट का पहला केस मिला था और अब यह गुजरात पहुंच चुका है। हालांक‍ि सरकार की ओर से पुष्‍टि नहीं हुई है। द ह‍िंदू की रिपोर्ट के अनुसार गुजरात में जिस शख्‍स में इसकी पुष्टि हुई है, 13 मार्च को उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिट‍िव आई थी।
कहा जा रहा है क‍ि कोविड के बाद उसकी स्‍थ‍िति ठीक थी। लेकिन बाद में लिए सैंपल की रिपोर्ट में XE वैरिएंट होने की पुष्‍ट‍ि हुई। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा क‍ि कोरोना का ये नया वैरिएंट सबसे ज्‍यादा खतरनाक है। BA.2 की अपेक्षा XE वैरिएंट 10 गुना ज्‍यादा संक्रामक है। एक्सई वेरिएंट ने दुनियाभर में पहले से ही चिंता का विषय बना हुआ है क्योंकि इसे अब तक खोजे गए कोरोना वायरस के अन्य सभी वेरिएंट की तुलना में अधिक ट्रांसमिसिबल माना जाता है।
XE वैरिएंट क्या है?
WHO ने माना है कि एक्सई वेरिएंट कोरोना के दो अलग-अलग वेरिएंट के जुड़ने से तैयार हुआ है। यह वायरस Omicron BA.1 और BA.2 के जुड़ने से बना है। कोई कॉम्बिनेशन तब तैयार होता है, जब कोई व्यक्ति एक से अधिक वेरिएंट से इन्फेक्टेड हो चुका होता है।
XE variant सबसे पहले यूके में पाया था और इसके अब तक कुल 637 मामले मिले हैं। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि यह कितना घातक है और इससे कितना नुकसान हो सकता है, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसके बारे में अभी पर्याप्त सबूत नहीं हैं।
XE वैरिएंट के लक्षण क्‍या हैं?
अभी तक XE variant के लक्षणों का पता नहीं चला है। चूंकि यह ओमीक्रोन के दो वेरिएंट से जुड़कर तैयार हुआ है, तो ऐसा माना जा रहा है कि इसके लक्षण भी ओमीक्रोन वेरिएंट से मिलते-जुलते हो सकते हैं। अगर आपको बुखार, खांसी, सांस में कमी, थकान, बदन दर्द, सिरदर्द, गले में खराश, नाक बहना और डायरिया के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत जांच करानी चाहिए।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.