Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

फांसीदेवा निवासी एक व्यक्ति ने नदी में कूदकर की आत्महत्या, रहने वाला था बिहार का

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। भारत-बांग्लादेश सीमा पर महानंदा नदी से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव फांसीदेवा के हापतियागछा पुल से बरामद किया गया। मृतक की पहचान 34 वर्षीय मोहम्मद जाबेद अली के रूप में हुई है।
सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को इस व्यक्ति ने तीस्ता नदी में आत्महत्या करने के उद्देश्य से छलांग लगा दी थी। उस समय स्थानीय लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। लेकिन शनिवार को शव बरामद कर लिया गया। मृतक बिहार का रहने वाला था। खबर मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया है। अब पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.