Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सांप कांटने पर झाडफूक नहीं, इलाज कराये, सर्प जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को दी गयी जानकारी

- Sponsored -

- Sponsored -


अलीपुरद्वार। अलीपुरद्वार साइंस एंड रेशनल ऑर्गनाइजेशन द्वारा अलीपुरद्वार में तीन दिवसीय सर्प जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्प जागरूकता शिविर में सर्पदंश से होने वाली मौतों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। गर्मी और मानसून की शुरुआत में सांप के काटने से ज्यादा मौते होती है। कोबरा सांप के काटना यहां अधिक आम हैं। सांपों को लेकर दहशत कोई नई बात नहीं है , लेकिन इस शिविर में लोगों को बताया गया कि सांप काटने के बाद झाड़फूक न करा कर सीधे लोगों को अस्पताल ले जाए, क्योंकि सिर्फ चिकित्सा से ही मरीज की जान बच सकती है। सर्पदंश का एकमात्र चिकित्सा उपचार एवीएस है जो सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध है। स्कूलों, कॉलेजों, और बाजारों में लोगों को बिना समय बर्बाद किए सांप के काटने और जल्द से जल्द सरकारी अस्पताल जाने की जानकारी दी गई। अलीपुरद्वार महिला कॉलेज, मैकविलियम हाई स्कूल, विभिन्न कॉलेजों सहित विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविर आयोजित किए गए। भाटीबारी, कामाख्यागुरी, शामुकतला, कालचीनी, सोनपुर में भी इस तरह का जागरूकता अभियान चलाया गया।
संपादक कौशिक डे, संतू डे, कार्यवाहक अध्यक्ष जयोतिमय दीपा साहा इस दौरान उपस्थित रहे। संपादक कौशिक डे ने कहा कि विभिन्न जागरूकता शिविरों में अलीपुरद्वार से मालदा तक साइकिल रैलियां निकली। न केवल पश्चिम बंगाल बल्कि हमारे जागरूकता शिविर भारत के विभिन्न हिस्सों में फैल गए हैं। अगले महीने त्रिपुरा में सात दिवसीय जागरूकता शिविर होगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.