Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सीएम ममता ने जीसीपीए के नेता अनंत महाराज को भेजी जन्मदिन की बधाई, राजनीति गरमाई

- Sponsored -

- Sponsored -


कूचबिहार। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ग्रेटर कूच बिहार पीपुल्स एसोसिएशन (जीसीपीए) के नेता अनंत महाराज को जन्मदिन की बधाई दी। कूचबिहार के जिलाशासक पवन कादियान और कूचबिहार नगर पालिका के मेयर रवींद्रनाथ घोष आज अनंत महाराज के जन्मदिन के अवसर पर उनके घर पहुंचे।
हालांकि हैप्पी बर्थडे मैसेज के साथ राजनीतिक अटकलों का दौर शुरू हो गया। बताते चले अनंत महाराज बीजेपी के करीबी माने जाते हैं। अनंत महाराज को पिछले कुछ दिनों में भाजपा की विभिन्न राजनीतिक साभाओं में देखा गये है। अनंत महाराज के जन्मदिन के अवसर पर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और अनंत महाराज को पहली बार बीर चिलाराय में एक ही मंच पर देखा गया था। इस बार अनंत महाराज के घर पर जन्मदिन के संदेश के साथ रवींद्रनाथ घोष के साथ कूचबिहार के जिलाशासक उपस्थित हुए।
हालाँकि विपक्षी पार्टियों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के संदेश को लेकर हमला बोला है। उनका कहना है कि “सिर्फ राजनीति के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जिलाधिकारी के माध्यम से अनंत महाराज को जन्मदिन की शुभकामनाएं भेज रही हैं। यह संदेहास्पद है कि क्या उन्होंने भीमराव अंबेडकर के जन्मदिन पर भीमराव अंबेडकर का जन्मदिन मनाया है। लेकिन वे अनंत महाराज को हैप्पी बर्थडे मैसेज भेज रही हैं। इस प्रकार यदि मुख्यमंत्री ने जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से कूचबिहार के सभी प्रमुख नागरिकों को शुभकामनाएं भेजती, तो एक बात होती। लेकिन राजनीतिक उद्देश्यों के लिए इस तरह जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजना आम आदमी में अच्छा संदेश नहीं जाने वाला है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark