Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

नौकरी देने के नाम पर फर्जी कार्यालय का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में नौकरी देने के नाम पर कार्यालय खोलने के फर्जी चक्र का पर्दाफाश हुआ है। मालदा के गाजोल थाने की पुलिस ने नौकरी के नाम पर दफ्तर खोलकर गुमराह और ठगने वाले समूह का खुलासा किया है। एक महिला कार्यालय खोल कर लोगों को नौकरी देने की मांग पर ठगी कर रही थी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 35 वर्षीय संतोषी बारई नामक महिला को मंगलवार गाजोल के नयापारा शिक्षकपल्ली इलाके में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया। गाजोल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस घोटाले में कोई और भी शामिल है या नहीं। गिरफ्तार महिला को आज मालदा जिला अदालत में पेश किया गया।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.