Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सड़क पर जमा पानी से लोगों को हो रही है भारी परेशानी, पंचायत सदस्य के खिलाफ ग्रामीणों ने दर्ज कराई शिकायत

- Sponsored -

- Sponsored -


उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले के चोपड़ा प्रखंड के दासपारा ग्राम पंचायत के कुलगांव गांव में ग्राम पंचायत सदस्य के घर के सामने पानी जमा होने के कारण 15 से 20 गांवों के करीब 50 हजार लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की शिकायत है कि जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने से आम आदमी को लगातार परेशानी हो रही है। लंबे समय से लोगों को इस गंदे जमे हुए पानी से होकर गुजरना पड़ता है। बाजार का सारा पानी इसी सड़क के ऊपर से बहता है।
यह पानी दासपारा ग्राम पंचायत सदस्य जहीरुल इस्लाम के घर के सामने पानी जमा हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उनकी शिकायत के बाद भीस्थानीय पंचायत सदस्यों और ग्राम पंचायत द्वारा जहीरुल के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।
यही कारण है कि स्थानीय पंचायत सदस्य जहीरूल इस्लाम के खिलाफ ग्रामीणों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने सीवर बंद कर घर बना लिए हैं। इसीलिए यह समस्या आई है। हालाँकि जहीरुल इस्लाम ने कहा है कि ग्रामीणों के सहयोग से जल्द ही समस्या का समाधान हो जाएगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.