Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

भाजपा के 200 कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में हुए शामिल

- Sponsored -

- Sponsored -


जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी सदर प्रखंड के बोयालमारी नंदनपुर ग्राम पंचायत के बहिरचर क्षेत्र में भाजपा से तृणमूल में करीब 200 कार्यकर्ता शामिल हुए। बोयालमारी नंदनपुर ग्राम पंचायत प्रमुख निर्मल कुमार राय ने कहा कि “बोयालमारी के बहिरचर क्षेत्र के पंचायत विजेता चंद्र विश्वास ने स्वेच्छा से बुधवार की रात अपनी पार्टी के 200 कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा छोड़ दी और तृणमूल कांग्रेस के विकास में विश्वास रखते हुए शामिल हिये।
बोयालमारी नंदनपुर क्षेत्र के एक अनुभवी तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता जगबंधु सरकार ने कहा कि स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पंचायत सदस्य अंजलि रॉय के पति दक्षिण नाथ रॉय के नेतृत्व में बहिरचर क्षेत्र के एक भाजपा पंचायत सदस्य सहित उनकी पार्टी के लगभग 200 कार्यकर्ता तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। इस मौके पर निर्मल कुमार रॉय, निरुपम रॉय, जगबंधु सरकार, दक्ष नाथ रॉय, आनंद सरकार, रतन सरकार, रवींद्रनाथ सरकार, मालिन सरकार, साधन लाला, गुरुदास बर्मन, अमल रॉय, जितेन विश्वास, निमाई विश्वास और अन्य लोग उपस्थित थे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.