Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

शादी के अढ़ाई महीने बाद प्रेगनेंट हुईं आलिया भट्ट : हॉस्पिटल से फोटो शेयर कर अनाउंस की प्रेग्नेंसी, लिखा- हमारा बेबी जल्द आने वाला है

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई । एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। इसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर की है। आलिया ने हॉस्पिटल की फोटो शेयर कर लिखा, ‘हमारा बेबी..जल्द आ रहा है’। फोटो में वे अल्ट्रासाउंड करवा रही हैं, जिसमें पति रणबीर भी उनके साथ नजर आ रहे हैं। फिलहाल, आलिया-रणबीर लंदन में हैं। इस खबर के आते ही इंडस्ट्री के उनके दोस्तों से लेकर फैंस तक सब उन्हें बधाई दे रहे हैं।
इसी साल 14 अप्रैल को हुई थी रणबीर-आलिया की शादी
रणबीर और आलिया ने इसी साल 14 अप्रैल को परिवार और कुछ खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। 2017 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। डेटिंग के 5 साल बाद उन्होंने शादी की।
रणबीर-आलिया के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
रणबीर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसमें वे श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे। वे अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट वन’ का भी हिस्सा हैं। इस फिल्म में आलिया भट्‌ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी लीड रोल में हैं। फिल्म 9 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर-आलिया पहली बार एक साथ बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे।
इसके साथ ही करण मल्होत्रा के डायरेक्शन में बनी फिल्म शमशेरा में भी रणबीर टाइटल रोल निभा रहे हैं, जो 22 जुलाई को रिलीज होगी। इसमें रणबीर के साथ वाणी कपूर और संजय दत्त भी हैं। इसके अलावा रणबीर और रश्मिका मंदाना की फिल्म एनिमल भी फ्लोर पर है, जिसमें बॉबी देओल नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म का डायरेक्शन संदीप वांगा रेड्डी कर रहे हैं।
वहीं आलिया ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। आलिया फिलहाल लंदन में अपने पहले इंटरनेशनल प्रोजेक्ट ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म डार्लिंग्स में भी आलिया दिखाई देंगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.