Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मणिपुर में भूस्खलन की चपेट में आया टेरिटोरियल आर्मी का कैंप, बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, 20 लोग अभी तक हैं लापता

- Sponsored -

- Sponsored -


इंफाल। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में कई दिनों से बारिश हो रही, जिस वजह से लगातार पहाड़ी इलाकों में भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। राज्य के नोनी जिले में भी बुधवार रात को बड़ा भूस्खलन हुआ, जिसकी चपेट में 107 टेरिटोरियल आर्मी का कैंप आया, जो तुपुल रेलवे स्टेशन के पास था। घटना के तुरंत बाद प्रशासन और सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक करीब 20 लोग अभी तक लापता हैं।
जानकारी के मुताबिक जिरीबाम को इंफाल से जोड़ने के लिए एक रेलवे लाइन का निर्माण हो रहा है। उसी की सुरक्षा के लिए 107 टेरिटोरियल आर्मी के जवानों को तैनात किया गया था। बुधवार रात को वहां पर भारी भूस्खलन हुआ। इसके बाद गुरुवार सुबह सेना, असम राइफल्स, मणिपुर पुलिस की ओर से बड़े पैमान पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। जिसमें साइट पर उपलब्ध इंजीनियरिंग उपकरणों का भी उपयोग किया जा रहा है।
सैन्य अधिकारियों के मुताबिक घटना के बाद से करीब 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश के लिए अभियान जारी है। इसमें हेलीकॉप्टर्स की भी मदद ली जा रही है, लेकिन खराब मौसम की वजह से लगातार रेस्क्यू टीम को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ घायलों को कैंप के पास से निकालकर नोनी आर्मी मेडिकल यूनिट में भर्ती करवाया गया है, जबकि गंभीर घायलों को इंफाल भेजा जा रहा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.