Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मणिपुर भूस्खलन में शहीद जवानों का पार्थिव शरीर बेंगडूबी सेना अस्पताल पहुंचा, सेना समेत राजनीतिक दल के नेताओं ने दिया अंतिम श्रद्धांजलि

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। मणिपुर के नोनी जिले में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास भूस्खलन में शहीद हुए उत्तर बंगाल और सिक्किम के रहने वाले सेना के 11 जवानों के पार्थिव शरीर आज बागडोगरा पहुंचा। बागडोगरा एयरपोर्ट से इन सभी जवानों के पार्थिव शरीर को पुरे राष्ट्रीय सम्मान के साथ बेंगडूबी स्थित सेना अस्पताल लाया गया। यहाँ सेना के वरिष्ठ अधिकारी समेत अन्य जवानों ने शहीद जवानों को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें सलामी दी।
आपको बता दें कि मणिपुर के नोनी जिले में तुपुल यार्ड रेलवे कंस्ट्रक्शन कैंप के निकट 29 जून को हुए भूस्खलन में मलवे के नीचे सेना के कई जवान और आम लोग दब गए है। भूस्खलन स्थल से अभी तक 24 लोगों के शव निकले जा चुके है,, जिसमें सेना के कई जवान शामिल है, जबकि 38 लोग अब भी लापता हैं। घटनास्थल पर सेना, असम राइफल्स, प्रादेशिक सेना, राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के दल तलाश अभियान जारी रखे हुए हैं। लापता हुए प्रादेशिक सेना के 12 जवानों और 26 नागरिकों की तलाश की जा रही है।’’ 14 जवानों के शव भारतीय वायुसेना के दो विमानों और सेना के एक हेलीकॉप्टर से उनके गृहनगर भेजे गए हैं। इसमें शहीद होने वाले 11 जवान उत्तर बंगाल और सिक्किम के है। शहीद होने वालों में नौ अकेले दार्जिलिंग जिले के हैं।
शहीद जवानों की खबर मिलते ही राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर दुख जताया। साथ ही उन्होंने हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
वहीँ जीटीए चुनाव जीतने वाली राजनीतिक पार्टी गोरखा रिपब्लिकन मोर्चा के अध्यक्ष अनीत थापा ने मौत की खबर मिलते ही सभी विजय जुलूसों को स्थगित कर दिया है। इसके अलावा, पार्टी नेता ने विजय जुलूस के बजाय कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मृत सैनिकों के परिवारों के साथ रहने की अपील की है। इस बीच हादसे में मारे गए जवाओं का पार्थिव शरीर को शनिवार की सुबह वायुसेना के हेलीकॉप्टर से मणिपुर से सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाईअड्डे पर लाया गया। दो अलग-अलग हेलीकॉप्टरों में कुल 11 सैनिकों के शव लाए गए। वहां उन्हें सेना के अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने अंतिम विदाई दी। वहां से शवों को सड़क मार्ग से उनके घर पहुंचाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावे आज विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस बीच पूरा माहौल गमगीन था, लोग शहीद जवानों के याद में अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे थे।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.