Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

नहीं रहें मशहूर निर्देशक तरुण मजूमदार , 91 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। बंगाली फिल्मों के मशहूर निर्देशक तरुण मजूमदार अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आज यानी 4 जुलाई को कोलकाता के सरकारी अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि वह लंबे समय से कईं गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन कुछ ही दिनों में उनकी हालत बिगड़ने लगी जिसके कारण उन्हें वेंटिलेशन के सपोर्ट में रखा गया।
तरुण मजूमदार की नहीं ठीक थी तबीयत
बता दें कि निर्देशक तरुण मजूमदार का 4 जुलाई की सुबह निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तरुण मजूमदार को 14 जून को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती कराने के बाद कुछ दिनों में उनकी हालत में सुधार आया लेकिन रविवार यानी 3 जुलाई को उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर में रखा गया। हालांकि, अच्छे इलाज होने के बावजूद भी उनकी जान नहीं बच पाई और वह 4 जुलाई की सुबह को दुनिया को अलविदा कह गए।
तरुण मजूमदार की मशहूर फिल्में
जाने माने निर्देशक तरुण मजूमदार को कईं बेहतरीन फिल्मों के लिए भी जाना जाता है। जिसमें बालिका बधू (1976), कुहेली (1971), श्रीमन पृथ्वीराज (1972), दादर कीर्ति (1980), स्मृति तुकू ठक (1960), पलटक (1963) और गणदेवता (1978) शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने करियर में कईं बेहतरीन अभिनेताओं जैसे उत्तम कुमार, सुचित्रा सेन, छबी विश्वास, सौमित्र चटर्जी के साथ काम किया है। हालांकि उनके निधन की खबर से फिल्म जगत को बड़ा झटका लगा है और सभी उनको श्रद्धांजलि दे रहे हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.