मालदा। गुरुवार की सुबह खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों द्वारा वृक्षारोपण समारोह का आयोजन किया गया। मालदा जिला क्रीड़ा संघ मैदान में गुरुवार की सुबह विभिन्न प्रकार के पेड़ ‘एक पेड़ एक जीवन है’ का नारा लगाते हुए लगाए गए। एक पेड़ मालदा जिला खेल संघ के महासचिव और इंग्लिश बाजार नगर पालिका के अध्यक्ष कृष्णनन्दु नारायण चौधरी के द्वारा भी लगाया गया। इस मौके पर खेल प्रेमी संजय दास, किरण मुखर्जी, सुफल करमाकर सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद थे।
महासचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद कृष्णेंदु चौधरी ने जिले में खेलों के स्तर में सुधार के लिए कई काम किये है। लम्बे पिलर लाइट, अच्छी तरह से सुसज्जित गैलरी, आधुनिक स्विमिंग पूल सहित कई चीजों का नवीनीकरण किया। इस दिन जिला खेल संघ के मैदान क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। कृष्णेंदु नारायण चौधरी ने कहा कि खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को पेड़-पौधे को लगाने के लिए आगे आना चाहिए।
Comments are closed.