उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर के प्रशासनिक अधिकरियों और तृणमूल सरकार के मंत्रियों का धयानाकर्षण के लिए आज कांग्रेस ब्लॉक की ओर से सड़क पर ही धान की रोपनी की गई। सड़क की बदहाल को बताने के लिए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष और और अन्य सदस्यों ने सड़क पर धान के पौधे रोपकर विरोध किया।
उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर तिनपुल राज्य मार्ग पर जनप्रतिनिधियों को आंख खुलवाने के लिए सड़क पर धान रोपकर विरोध किया गया।
इस दिन इस्लामपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष साजिकुल इस्लाम के नेतृत्व में कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राज्य सड़क को जाम कर धान के पौधे लगाए।
उनका दावा है कि लंबे समय से राज्य की सड़क बदहाल स्थिति में हैं। कांग्रेस ने बार-बार प्रखंड प्रशासन व जिला प्रशासन को सड़क मरम्मत को लेकर गुहार लगा चुका है , लेकिन अभी तक कोई करवाई नहीं हुई है। तमाम कोशिशों के बावजोई सडक की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ हैं। इसलिए आज धान के पौधे रोप कर विरोध किया गया है। साथ ही धमकी दी गई है कि अगर सड़क की मरम्मत नहीं होती है, तो इस सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। उनका कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के कारण आये दिन दुर्घटना हो रही है।
Comments are closed.