Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मद्देनजर भाजपा की ओर से निकली गई बाइक रैली 

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा । भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मद्देनजर मालदा विधानसभा के आठ मील क्षेत्र से बीजेपी की ओर से दोपहर बाइक रैली निकाली गयी। यह रैली मालदा विधानसभा से होते हुए मालदा मंगलबाड़ी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर इहो बस स्टैंड पर जाकर समाप्त हुई। बताते चले स्वतंत्रता के 75वें वर्ष पर पूरे देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, इसके साथ ही मालदा जिले में भी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। अमृत महोत्सव इस साल इसलिए मनाया जा रहा है क्योंकि भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाई जाने वाली है।
मालदा जिले के युवा मोर्चा उत्तर मालदा संगठन द्वारा बुधवार की दोपहर बाइक रैली का आयोजन किया गया। उत्तर मालदा के सांसद खगेन मुर्मू ने कहा कि स्वतंत्रता के 75वें वर्ष अमृत महोत्सव के अवसर पर यह बाइक रैली मालदा जिले के आठ मील से शुरू हुई। कुछ दिनों बाद, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस है। इस वर्ष यह कार्यक्रम स्वतंत्रता के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर किया गया हैं। इस कार्यक्रम में उत्तर मालदा के सांसद खगेन मुर्मू, उत्तर मालदा के संगठन अध्यक्ष उज्जवल दत्ता, मालदा विधानसभा क्षेत्र के विधायक गोपालचंद्र साहा सहित अन्य नेता उपस्थित हुए।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.