मालदा। बोलेरो गाड़ी का पहिया फटने की घटना में सात यात्री घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से घायल वृद्ध महिला को मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। यह घटना बुधवार की दोपहर गाजोल थाना क्षेत्र के चितका महल इलाके में घटित हुई है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार घायल महिला की पहचान सफेदा बेवा (75) के रूप में हुई है, उसका घर मोथाबाड़ी थाने के बबूल न्यू स्लम एरिया में है। आज दोपहर में सभी सदस्य चार पहिया वाहन से रायगंज में एक विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे, रास्ते में गाजोल के चितकमहल इलाके में गाड़ी का पहिया फट जाने से गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। सभी घायलों इलाज के लिए गाजोल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। वहां एक वृद्ध महिला की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
Comments are closed.