Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

बालासन ब्रिज से होकर आवागमन हुआ बंद

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। आज से बालासन ब्रिज से होकर आवागमन बंद हो गया है। साथ ही बेली ब्रिज को चालू कर दिया गया है।
आपको बता दें कि मरम्मत के कार्य के लिए 19 से लेकर 21 तारीख तक बालासन ब्रिज को पूर्ण तरीके से बंद किया जा गया है। यह भी कहा जा रहा है कि बालासन ब्रिज की मरम्मत के बाद इस पर से बेली ब्रिज को हटा दिया जाएगा, जिससे यातायात पूर्ण तरीके से सुगम हो जाएगा। बताते चलें कि पिछले साल नवंबर महीने में तेज बारिश के चलते बालासन ब्रिज का एक खंभा करीब एक फीट नीचे धंस गया था। इसके बाद से इसकी मरम्मत की गई थी तथा ब्रिज के ऊपर बेली ब्रिज का ढांचा तैयार किया गया था।
लेकिन वेदर ब्रिज के बारिश के पानी में बहने के बाद स्थिति और भी भयावह हो गई है। वेदर ब्रिज के अस्तित्व में होने पर कम से कम छोटे वाहन उस पर से निकल जाते थे, लेकिन शुरुआती भारी बारिश में ही वेदर ब्रिज बह गया था। एक झटके में 60 लाख की लागत से बना ब्रिज यूं बह गया जैसे कोई मिट्टी का बांध हो। इसके बाद से ही पूरा भार बालासन ब्रिज पर आ गया है। बालासन ब्रिज के क्षतिग्रस्त हिस्से में बेली ब्रिज बनाए जाने के कारण सीमित संख्या में ही वाहनों को इस पर से होकर गुजरने की अनुमति है। लेकिन अब मरमत के बाद इसको पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.