सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी और उत्तरबंगाल वासियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। क्योंकि करीब एक साल बाद आज से बालासन ब्रिज से यातायात शुरू हो गया है। हालांकि वर्तमान में 15 टन वजन या इससे अधिक मॉल लदे वाले वाहनों और छह पहिया वाहनों को पुल के ऊपर से गुजरने की अनुमति नहीं मिली है। इसके लिए यातायात विभाग द्वारा कड़ी निगरानी की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसआर ब्रिज के तरफ सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए है। करीब 1 साल बाद आज इस पुल से यातायात शुरू हुआ है। ब्रिज से दोबारा यातायात शुरू होने के इस मौके पर आज सुबह पुलिस कमिश्नर गौरव शर्मा, लोक निर्माण विभाग के एनएच संभाग के मुख्य अभियंता राजीव चटराज, मेयर गौतम देव समेत कई अन्य उपस्थित थे।
आपको बताते चलें कि पिछले साल अक्टूबर महीने में बालासन ब्रिज के एक पिलर के क्षतिग्रस्त होने के कारण दिक्कत आने लगी थी। वाहनों को गुजारने के लिए अस्थाई तौर पर इस पर बेली ब्रिज बना दिया गया। हालांकि बेली ब्रिज के चलते सीमित गाडिय़ां ही ब्रिज से होकर गुजर पा रही थीं। इस बीच बालासन ब्रिज के क्षतिग्रस्त पिलर की मरम्मत का कार्य भी जारी रहा। काम पूरा होने के बाद बेली ब्रिज को खोलने का निर्णय लिया गया। लेकिन अब बालासन ब्रिज खुलने से आवागमन पूरी तरह से स्वाभाविक हो जाएगा।
Comments are closed.