Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

ट्रक ने एक के बाद एक तीन वाहनों  को मारा धक्क , बच्चे समेत तीन घायल 

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के निकट रंगापानी  बस स्टैंड इलाके में भीषण सड़क हादसे में एक बच्चे समेत तीन लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बुधवार रात रांगापानी रेलवे फाटक बंद था। जैसे ही रेलवे फाटक खुला सभी वाहन दोनों दिशाओं से तेजी से आगे बढ़ने लगे। इसी दौरान एक ट्रक एक के बाद एक तीन वाहनों को जोरदार धक्का मारा। इस हादसे में बाइक पर सवार एक बच्चा, एक महिला व बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की खबर मिलते ही बागडोगरा थाने की रांगापानी आउटपोस्ट की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेजा। घायलों में सुरेन बर्मन, लवली बर्मन, सितिजा बर्मन और शरत मजूमदार हैं। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल घायलों का इलाज उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में चल रहा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.