Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

15 दिनों की जगह अब 20 दिनों का होगा ऐतिहासिक रास मेला, रवींद्रनाथ घोष ने की घोषणा, मेले के इतिहास पर बने वृत्तचित्र

- Sponsored -

- Sponsored -


कूचबिहार। कूचबिहार के राजशाही दौर का पारंपरिक रास उत्सव अगले महीने शुरू हो रहा है। मदनमोहन के रास उत्सव के अवसर पर हर साल कूचबिहार नगर पालिका द्वारा रास मेला का आयोजन किया जाता है। यह रास मेला 15 दिनों तक चलता है। कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने ऐतिहासिक रास मेले की अवधी बढ़ाए जाने की घोषणा की है। 15 दिनों के बजाय अब 20 दिन का रास मेला आयोजित होगा।
कूचबिहार नगर पालिका की ओर से इस ऐतिहासिक रास मेले पर एक वृत्तचित्र बनाने का लिया गया है। गौरतलब है कि कूचबिहार शहर को पहले ही हेरिटेज सिटी घोषित किया जा चुका है। कूचबिहार नगर पालिका राजशाही काल के दौरान रास उत्सव और रास मेले के पुराने इतिहास पर प्रकाश डालते हुए वृत्तचित्र को बनाने की योजना बना रही है।
कूचबिहार नगर पालिका के अध्यक्ष रवींद्रनाथ घोष ने आज संवाददाता सम्मेलन में कहा कि इस रास उत्सव का इतिहास काफी पुराना है। कूचबिहार नगर पालिका ने पूरे इतिहास को उजागर करने और कूचबिहार के इस प्राचीन रास उत्सव को दुनिया के सामने पेश करने के लिए यह विशेष पहल है। साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल के सबसे बड़े अजंता सर्कस को इस साल के रास मेले के विशेष आकर्षण के रूप में लाया जा रहा है। उन्होंने कहा नगर पालिका की योजना कोलकाता के बड़े कपड़ा व्यापारियों को मेले में लाने की है। वहीं, बांग्लादेश के कपड़ा व्यापारियों को भी मेले में आमंत्रित किया गया है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.