Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

आज घर घर में होगी लक्खी पूजा, महंगे हुए फल, फूल और सब्जी

- Sponsored -

- Sponsored -


कोलकाता । डीजल के बढ़े दामों के बीच फेस्टिव सीजन और ट्रकों की पाबंदी के बीच आज राज्य भर में धूमधाम से लक्खी पूजा मनायी जायेगी। आ​ज के दिन बंगालियों के घरों में मां लक्खी की पूजा के साथ ही कई तरह के व्यंजन भी बनाये जाते हैं। इस कारण फल, फूल से लेकर सब्जियों तक के दाम और बढ़ गये हैं जिसने आम लोगों का बजट गड़बड़ कर दिया है। कई घरों में इसका असर भी देखा जा रहा है। हालांकि त्योहारी मौसम उत्साह और आनंद का समय होता है, लेकिन कई घरों में बजट के अनुसार ही लक्खी पूजा की खरीदारी की गयी।
कुछ सब्जियों के दाम 30-40% तक बढ़े
वेस्ट बंगाल वेंडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कमल दे ने कहा, ‘सभी सब्जियों के दाम ही लक्खी पूजा से पहले बढ़ गये हैं। हालांकि कुछ सब्जियों के दाम 30 से 40% तक बढ़े हैं जबकि अन्य के दाम में 5 से 10% की वृद्धि हुई है। फूल गोभी, बंदा गोभी, कैप्सिकम व टमाटर के दाम सबसे अधिक बढ़े हैं। यूं तो दुर्गा पूजा के समय से ट्रकों के शहर में आने से पाबंदी के कारण पहले ही सब्जियों के दाम कुछ बढ़ गये थे, लेकिन लक्खी पूजा होने के कारण दाम में और इजाफा हुआ है।’ इधर, फोरम ऑफ ट्रेडर्स ऑर्गनाइजेशन के महासचिव रवींद्र नाथ कोले ने बताया कि औसतन फलों व सब्जियों के दाम 5 से 10 रुपये तक बढ़े हैं। कोविड काल के बाद चीजें महंगी होने के कारण आम लोग परेशान हैं।
एक नजर कुछ सब्जियों के दामों पर
सब्जी – दाम पहले था (रु. में) – अब हुआ (रु. में)
बंदा गोभी – 40 – 50
फूल गोभी – 15-25 – 35-40
कैप्सिकम – 60 – 100
टमाटर – 40 – 60
बैंगन – 50-60 – 70-80
आलू – 25 – 27
झींगा – 30 40
भिंडी – 40 – 50
फल व फूल भी हुए महंगे
लक्खी पूजा से पहले फलों व फूलों के दाम भी बढ़ गये हैं। 120 रुपये किलो का सेव 150 रुपये किलो पर पहुंच गया है। इसी तरह मौसमी 10 रुपये पीस से बढ़कर 12-14 रुपये पीस पर है। अमरूद के दाम 70-80 रु. प्रति किलो से बढ़कर 100 रु. प्रति किलो हाे गये हैं। केला 4 रु. प्रति पीस था जो बढ़कर 5 रु. प्रति पीस हो गया है। वहीं फूलों के दाम भी काफी बढ़ गये हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.