Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मलाइका अरोरा करने जा रहीं अर्जुन कपूर संग शादी ? अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर दिए संकेत

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। क्या मलाइका अरोड़ा बनने वाली हैं अर्जुन कपूर की दुल्हनिया? क्या जल्द शादी करने वाले हैं कपल? आप सोच रहे होंगे की हम अचानक दोनों की शादी की बात क्यों करने लगे हैं। दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट साझा कर इस बात के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर साझा करते हुए कुछ ऐसा लिख डाला जिसे पढ़कर हर कोई उनकी पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है।
दरअसल, मलाइका अरोड़ा ने अपनी एक शर्माते हुए तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में अभिनेत्री ब्लैक कलर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। अपनी खूबसूरत सी तस्वीर शेयर करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैंने हां कर दी है’। बस अभिनेत्री का कैप्शन पढ़ते ही हर कोई अनुमान लगाने लगा कि मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को शादी के लिए हां कर दी है।
हर कोई मलाइका अरोड़ा की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘टू बी मिसेस कपूर’। वहीं अन्य यूजर ने पोस्ट पर कमेंट किया, हां! किसलिए? क्या आप अर्जुन कपूर के साथ दूसरी शादी करने वाली हैं? बता दें कि फैंस के अलावा सेलेब्स भी अभिनेत्री की पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे हैं। पहले तो दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल नहीं किया था। लेकिन, जब से उन्होंने अपने प्यार को पब्लिक किया है, तभी से वह दोनों वेकेशन से लेकर बी टाउन की पार्टीज तक में एक दूसरे का हाथ थामें नजर आते हैं। दोनों को साथ देख अक्सर फैंस उनसे उनकी शादी के बारे में सवाल करते रहते हैं। लेकिन, कभी भी दोनों ने आधिकारिक तौर पर शादी की घोषणा नहीं की है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.