Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

हाथरस कांड: पीड़िता के परिजनों से मिले चंद्रशेखर

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्लीः गैंगरेप पीड़िता की मौत के बाद ‘हाथरस’ सरकार और विपक्ष की जंग का अखाड़ा बन गया है। पीड़ित परिजनों से मिलने के लिए नेताओं का ताता लगा है, हर कोई शासन व प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। दोपहर पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे सपा और आरएलडी के नेता तो कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने भीड़ तितर बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। अब भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने पीड़िता के परिवार से मुलाकात कर दुख बांटा। परिजनों से मुलाकात के बाद चंद्रशेखर ने कहा कि पीड़ित परिवार का सुरक्षित रहना जरूरी है, जिसके लिए वाई श्रेणी की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने कहा कि पीड़ित गांव में नहीं रहना चाहते।

– हाथरस में लाठीचार्ज की अखिलेश यादव ने की निंदा

राष्ट्रीय लोकदल के नेता जयंत चौधरी गैंगरेप पीड़िता के परिजनों से मिलने हाथरस पहुंचे थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज हुआ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर इसकी निंदा की है। बता दें कि सपा नेता कार्यकर्ताओं के साथ पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। सपा कार्यकर्ताओं ने गांव में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की और पुलिस के मना करने पर पथराव कर दिया, जिसके चलते कई पुलिस कर्मी भी घायल हो गए। बढ़ता हंगामा देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसके बाद स्थिति को किसी तरह काबू में पाया जा सका।

– राहुल प्रियंका भी कर चुके हैं मुलाकात

हाथरस केस में पीड़िता की मौत के बाद कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी शनिवार को परिजनों से मिल दुख साझा किया था। प्रियंका गांधी ने पीड़िता की मां को गले लगाकर ढांढस बंधाया और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया था। प्रियंका गांधी ने इस दौरान यूपी सरकार और पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा था कि पीड़िता को न्याय देने की जिम्मेदारी योगी सरकार की है। हम बेटी के लिए लड़ते रहेंगे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.