Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

पंचायत चुनाव से पहले ही कूचबिहार में शुरू हुई चुनावी हिंसा, भाजपाई कार्यकर्ताओं पर हमले में दो गंभीर रुप से जख्मी 

- Sponsored -

- Sponsored -


कूचबिहार। पश्चिम बंगाल में अगले वर्ष पंचयत चुनाव होने हैं। इसको लेकर राज्य पर राजनीतिक सरगर्मियां काफी बढ़ गई हैं। इस चुनावी अखाड़े में असल मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और राज्‍य की सत्‍ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बीच है। हालांकि, इन दोनों के अलावा भी दूसरी पार्टियां मैदान में हैं, लेकिन उनकी भूमिका इस चुनाव में खास नहीं रह गई है। चुनावी सरगर्मी बढ़ने के साथ ही राज्‍य में हिंसा का दौर भी शुरू हो गया है।
कूचबिहार में भाजपा की बैठक के बाद तृणमूल समर्थकों के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगा है। यह घटना कूचबिहार के ब्लॉक 1 के चंदामारी ग्राम पंचायत के पुरभोग डाबरी इलाके की है। इस घटना में भाजपा के दो कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनका कूचबिहार मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। भाजपा की जिला महासचिव मिनती ईशर ने आरोप लगाया कि पूर्वभोग डाबरी क्षेत्र में भाजपा की मंडल संख्या 14 के भाजपा कार्यकर्ताओं को लेकर एक बैठक हुई। बैठक के बाद जब कई भाजपा कार्यकर्ता बाजार गए तो तृणमूल के गुंडों ने उन पर घात लगाकर हमला किया। उस हमले में भाजपा के मंडल संख्या 14 के कोषाध्यक्ष सुकुमार सरकार और चन्दामारी चंदमारी क्षेत्र के बूथ संख्या 182 के बूथ अध्यक्ष सुभाष सरकार गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायलों को कूचबिहार मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ।
जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष गिरिंद्रनाथ बर्मन ने कहा कि बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह से निराधार हैं. इस तरह का झूठा आरोप बीजेपी द्वारा आगामी पंचायत चुनाव के पहले सुर्खियों में आने के लिए लगाया जा रहा है।
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में चुनावी हिंसा का लंबा इतिहास रहा है। कोई भी पार्टी इससे अछूती नहीं रही है। सभी की पृष्‍ठभूमि इससे होकर गुजरती है। यहां तक की टीएमसी भी इससे अलग नहीं रह सकी है। पंचायत चुनाव के पहले राज्य में एक बार फिर से हिंसा शुरू हो गया है और देखने वाला है कि पुलिस प्रशासन कैसे रोकता है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark