Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

साली साहिबा से किस बात पर लड़ते रहते हैं रणवीर सिंह, दीपिका की बहन जीजा जी की खूब खींचती हैं टांग

- Sponsored -

- Sponsored -


मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह काफी मस्तीखोर हैं। अक्सर अपनी कूलनेस के चलते वह चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने खुलासा किया है कि किस बात पर साली साहिबा से उनका झगड़ा हो जाता है। रणवीर सिंह ने बताया कि फुटबॉल टीम इस लड़ाई की जिम्मेदार होती हैं।
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह काफी हंसमुख हैं। अक्सर इंटरव्यू में या फिर अवॉर्ड नाइट में वह मस्ती करते दिख जाते हैं। कई बार वाइफ दीपिका पादुकोण संग प्यार का इजहार करते दिखते हैं तो कभी पैरेंट्स की ब्लैसिंग पर चर्चा करते दिखते हैं। मगर पहली बार उन्होंने साली साहिबा पर बातचीत की है। उन्होंने बताया कि दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा के साथ उनकी कैसी इक्वेशन है और किस बात पर उनका साली साहिबा से झगड़ा हो जाता है।
दीपिका पादुकोण की बहन प्रोफेशनल गोल्फर हैं। जीजा जी रणवीर सिंह के साथ उनका बॉन्ड कैसा है ये पहली बार सामने आया है। दोनों अक्सर अपनी पसंद नपसंद के बारे में शेयर करते हैं। दोनों फुटबॉल लवर भी हैं मगर दोनों अलग अलग टीम को सपोर्ट करते हैं। अनीषा मेनचेस्टर यूनाइटिड तो रणवीर आर्सेनल के डाई हार्ड फैन हैं। अब रणवीर सिंह ने इंटरव्यू में बताया कि उनका साली साहिबा के साथ कब उनकी बहस हो जाती है।
इस बात पर हो जाती है जीजा-साली में लड़ाई
रणवीर सिंह और अनीशा दोनों ही अलग अलग फुटबॉल टीम को सपोर्ट करते हैं। रणवीर सिंह ने बताया कि उनका वॉट्सऐप पर ग्रुप भी बना हुआ है जहां वह टीम को लेकर चर्चा करते हैं। मजा तब आता है जब Arsenal vs Man U का मैच होता है तो बहुत हंगामा हो जाता है। चीजें हाथ से निकल जाती है। मतलब ये मैच के दौरान साली साहिबा जीजा जी की खूब टांग खीचंती हैं तो रणवीर सिंह भी जमकर लड़ते रहते हैं।
रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म
बता दें रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली दो फिल्मों को लेकर बिजी चल रहे हैं। पहला तो वह रोहित शेट्टी के साथ मिलकर सर्कस फिल्म ला रहे हैं जिसमें पूजा हेगड़े, जैकलीन फर्नांडिस और वरुण शर्मा नजर आएंगे। तो वहीं करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में वह आलिया भट्ट के अपोसिट नजर आएंगे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.