सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के निकट फुलबाड़ी के पूर्व धनतला खटाल बस्ती में मंगलवार सुबह टॉयलेट में महिला का गला कटा शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फ़ैली हुई है। महिला की हत्या काफी बरही से किया गया है, जिसे देख कर लोगो में दहशत देखी गयी।
इधर घटना के प्रकाश में आते ही लोगों ने इसकी सूचना इलाके के बूथ अध्यक्ष सुभाष राय को दी। उन्होंने न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस को इसकी जानकरी दी। इस बीच शव मिलने की खबर मिलते ही थाने के ओसी पार्थ सारथी दास के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस आज सुबह मौके पर पहुंची और शौचालय के अंदर से खून से लथपथ महिला का शव बरामद किया। फुलबाड़ी दो ग्राम पंचायत के प्रधान दिलीप राय भी मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद एसीपी (पूर्व) सुभेंदु कुमार भी घटनास्थल पर आ धमके।
जानकारी के अनुसार मृत महिला का नाम रिया विश्वास ( 28) और उसके पति का नाम अमिय विश्वास है। हादसे के बाद इस दम्पति का पांच साल के बच्चे को बगल में रोते देखा गया। पुलिस जांच करने पहुंची तो मौके से कोई नहीं मिला। पुलिस ने बेटे से पूछताछ की है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ दिन पहले रविवार को दो भाई अपने माता-पिता को लेने नदिया गए थे। रियादेवी और उनका बेटा घर में थे। मृत महिला अनीता विश्वास की जेठानी शेफाली विश्वास ने बताया ‘मैंने सुना है कि पिछले रविवार दो भाई नादिया गए थे। इस बीच यह हादसा हुआ। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
Comments are closed.