मालदा। आदिवासी सिंगेल अभियान के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को आदिवासियों के प्राणपुरुष बिरसा मुंडा की 147वीं जयंती मनाई। आदिवासी सिंगेल अभियान की ओर से मंगलवार दोपहर को मालदा के बामनगोला मोड़ पर बिरसा मुंडा की आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गयी . इस अवसर पर उनकी जीवनी और आदर्शों पर प्रकाश डाला गया। वहीं बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर आदिवासियों की विभिन्न मांगों को भी सामने रखा गया।
आदिवासी सिंगेल अभियान के उत्तर बंगाल अंचल अध्यक्ष मोहन हांसदा ने कहा कि ‘बिरसा मुंडा देश के प्राणपुरुष थे। आज बड़े धूमधाम से आदिवासियों की ओर से बिरसा मुंडा की जयंती मनाई गई। उन्होंने कहा आदिवासी समाज के लोग प्रकृति के उपासक होते हैं। आज सरना धर्म को लागू करने सहित विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई। हमें उम्मीद है कि सरकार इस मामले को गंभीरता से लेगी।’
Comments are closed.