Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी भाजपा में शामिल

- Sponsored -

- Sponsored -


बिहार की अंतर्राष्ट्रीय शूटर श्रेयसी सिंह भाजपा में शामिल होने के बाद पटना पहुंची हैं। उन्होंने कहा है कि वे बिहार के युवाओं के लिए काम करेंगी। बिहार में मेडिकल का इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करना है। कोविड के दौर में हमने देखा है कि कैसे बिहार की स्वास्थय व्यवस्था हो गयी थी। उन्होंने बिहार को खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़ाने की बात कही। कहा कि मैं खेल से जुड़ी हूं और चाहूंगी कि बिहार के बच्चे और युवा भी खेलों में आगे बढ़ें। इसके लिए जो भी करना होगा, वो करेंगे। श्रेयसी ने चिराग पासवान के सवाल पर कहा कि वो उन्हें शुभकामनाएं देना चाहती हैं। लेकिन जो भी भाजपा के लोग हैं या जो भी भाजपा के साथ हैं, उनका समर्थन करेंगी।

अपनी मां पूर्व सांसद पुतुल सिंह के साथ पहुंची श्रेयसी सिंह को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए जमुई और बांका की जनता पहुंची थी। श्रेयसी सिंह एयरपोर्ट के बाद सीधे पटना के प्रसद्धि महावीर मंदिर पहुंची। महावीर मंदिर में पूजा अर्चना की। वहां के बाद जमुई के लिए रवाना हो गईं।

श्रेयसी सिंह को जमुई सीट से विधानसभा टिकट के लिए भाजपा ने हरी झंडी दे दी है। हालांकि उन्होंने इस बात से अभी इंकार किया है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक भाजपा उन्हें जमुई से चुनाव लड़ाना चाह रही है।

 


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.