Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

29 नवंबर को दक्षिण 24 परगना जाएंगी CM ममता, सुंदरबन को जिला बनाने को लेकर होगी चर्चा

- Sponsored -

- Sponsored -


कोलकता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान दक्षिण 24 परगना जिले का दौरा कर सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक ममता का 29 नवंबर को सजनेखाली जाने का कार्यक्रम है. माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री सुंदरबन जिले के गठन पर फैसला ले सकती हैं। अपने हाल के कृष्णनगर दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में दो नए जिलों सुंदरबन और बशीरहाट की घोषणा की थी।
सुंदरबन में उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिले के 19 ब्लॉक हैं. इनमें से 13 ब्लॉक दक्षिण 24 परगना में हैं। उन 13 प्रखंडों को मिलाकर सुंदरबन जिला बनाया जाएगा। पंचायत चुनाव के पहले सीएम ममता बनर्जी का दक्षिण 24 परगना का दौरा महत्पूर्ण माना जा रहा है।
29 नवंबर को दक्षिण 24 परगना जिले के दौरा करेंगी सीएम ममता
मुख्यमंत्री पंचायत चुनाव से पहले सजनेखली जा सकती हैं और इस संबंध में बैठक कर सकती हैं। उत्तर 24 परगना जिले के छह ब्लॉकों में से बशीरहाट जिला बनाया जाएगा. राज्य विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुक्रवार 18 नवंबर से शुरू हो गया है. 30 नवंबर तक चलेगा. 28 नवंबर को कैबिनेट की बैठक है। अगले दिन यानी 29 तारीख को मुख्यमंत्री सजनेखली से रवाना होने वाली हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है।
पंचायत चुनाव के पहले ममता ने शुरू किया जिलों का दौरा
बता दें कि राज्य में अगले साल पंचायत चुनाव हैं. इससे पहले ममता बनर्जी जिले का दौरा शुरू कर चुकी हैं। कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री ने नादिया का दौरा किया था। इसके बाद वह झारग्राम गई थीं। पिछले मंगलवार को बेलपहाड़ी में आदिवासी आंदोलन के नेता बिरसा मुंडा की 147 वीं जयंती पर शामिल हुई थीं। ममता बनर्जी ने बिरसा मुंडा की छह प्रतिमाओं का अनावरण करने के अलावा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया था। उन्होंने कहा था कि झारग्राम जिले में 32.53 करोड़ रुपये की 26 परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और 20.48 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। इस दौरे के बाद ममता बनर्जी इस महीने के अंत में सजनेखली जाएंगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.