Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

आरजेडी ने उम्मीदवारों की लिस्ट की जारी

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव का पारा अब लगातार चढ़ता ही जा रहा है। हर कोई चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए नए-नए दांव चल रहा है, लेकिन जनता अपना राजा किसे चुनेगी यह तस्वीर तो 10 सितंबर को साफ हो पाएगी। राज्य में सीधा मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच माना जा रहा है। बिहार में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ रही आरजेडी ने अपने पहले चरण के 42 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है।

पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन करने का  आखिरी दिन कल यानी 8 अक्टूबर है। राष्ट्रीय जनता दल ने सूची जारी करने से पहले ही अपने कई उम्मीदवारों को सिंबल दे दिया था। पार्टी के कई उम्मीदवार नामांकन भी कर चुके हैं। पहले चरण के लिए जिन उम्मीदवारों ने अपना नामांकन नहीं किया है।

उन्हें कल तक पर्चा भरना पड़ेगा। आरजेडी ने जमुई सीट से विजय प्रकाश को टिकट दिया है। बीजेपी ने इस सीट से पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी श्रेयसी सिंह को टिकट दिया है। मोकामा से अनंत सिंह को टिकट मिला है। अनंत सिंह नामाकंन भी कर चुके हैं। पार्टी ने शेखपुरा से विजय सम्राट को टिकट दिया है। आरजेडी के टिकट पर नवादा से विभा देवी चुनाव लड़ रही।

– पहले चरण में तीन मुस्लिम उम्मीदवार

आरजेडी ने पहले चरण में तीन मुस्लिम उम्मीदवारों को टिकट दिया है। इनमें गोविंदपुर सीट से मोहम्मद कामरान, रफीगंज से मोहम्मद नेहालुद्दीन, और बांका सीट से डॉ जावेद अंसारी शामिल हैं। बता दें कि पहले चरण के 16 जिलों की 71 विधानसभा सीटों पर मतदान के लिए एक अक्टूबर से नामांकन शुरू हो गया है। पर्चा भरने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर है। कैंडिडेट 12 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले  सकेंगे, वहीं, प्रथम चरण के लिए 28 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.