सिलीगुड़ी। विधाननगर थाना अन्तर्गत बिजलीमुनि में शुक्रवार को एक व्यक्ति का फंदे से लटका शव बरामद किया गया। घटना के प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। मृतक का नाम अनिल कुजूर बताया जा रहा है। वह उसी इलाके का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार उस व्यक्ति का शव आज सुबह उसके घर से बरामद किया गया। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विधाननगर थाने की पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।
Comments are closed.