Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

दुर्गा पूजा से पहले अमित शाह कर सकते हैं बंगाल का दौरा

- Sponsored -

- Sponsored -


हाल ही में बंगाल बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा था कि 22 अक्टूबर से आरंभ होने वाले दुर्गापूजा से पहले बहुत संभव है कि शाह राज्य का दौरा करे वहां के नेताओं से चुनावी तैयारियों पर चर्चा करें। उन्होंने बताया था कि प्रदेश इकाई ने शाह और नड्डा दोनों से राज्य का दौरा करने का आग्रह किया है। सूत्रों के मुताबिक पार्टी नेताओं ने प्रदेश भाजपा के नेताओं से कहा है कि वे कृषि सुधार से संबंधित हाल ही में पारित विधेयकों के फायदे से जनता को अवगत कराएं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इन विधेयकों के खिलाफ अभियान चला रही हैं। प्रदेश के नेताओं से यह भी कहा गया है कि वे लोगों को बताएं कि राज्य की तृणमूल कांग्रेस की सरकार केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू नहीं कर रही है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.