Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

महिला कर्मचारी के साथ अश्लीलता करते कैमरे में कैद हुए जज, दिल्ली हाई कोर्ट ने किया सस्पेंड

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली । एक हैरान कर देने वाली घटना में एक जज की उसी के चेंबर में एक महिला कर्मचारी के साथ अश्लील हरकतें सीसीटीवी में कैद हो गईं। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यह घटना सामने आने के बाद हाईकोर्ट ने उस जज को निलंबित कर दिया है।
मामला दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट के एक न्यायिक अधिकारी का है जिसे अब दिल्ली हाई कोर्ट ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले में वीडियो समाने आने पर मुख्य न्यायाधीश सतीश चंद्र शर्मा ने उक्त आदेश पारित किया। इसके साथ ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश को संबंधित महिला अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। पूरे मामले की जांच के लिए समिति गठित करने की भी प्रक्रिया चल रही है।
जज का यह अश्लील वीडियो मार्च का बताया जा रहा है। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में न्यायिक अधिकारी महिला कर्मचारी के साथ अपने कक्ष में आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। एक जज अपने चेंबर में सीसीटीवी कैमरे को ढककर महिला कर्मचारी से अश्लील हरकत कर रहा था। लेकिन हवा से कपड़े उड़ जाने की वजह से जज का घटिया काम सीसीटीवी पर कैद हो गया


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark