Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

इस्लामपुर में दोलांचन नदी से धड़ल्ले से हो रही है रेत की चोरी, प्रशासन बना हुआ है मूक दर्शक

- Sponsored -

- Sponsored -


 

उत्तर दिनाजपुर। उत्तर दिनाजपुर जिले के इस्लामपुर दोलांचन नदी से दिन दहाड़े और प्रशासन के नाक नीचे से धड़ल्ले से रेत की चोरी चल रही है। इसके कारण नदी का वास्तु तंत्र एक प्रकार से क्षतीग्रस्त हो रहा है। घटना से स्थानीय लोग भी काफी परेशान है। लोगों का कहना है कि इस तरह से रेत की चोरी से इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है, तो वहीं सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान हो रहा है। बार बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से इस दिशा में कोई निगरानी की व्यस्था नहीं की गई है।
बुधवार को इलाके में मीडिया वालों का कैमरा देखते ही बालु माफिया वहां से भाग खड़े हुए। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि प्रशासन व जनप्रतिनिधी सबकुछ जानकर भी मूक दर्शक बने हुए हैं।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.