Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

सिक्किम ने ओढी सफेद चादर, हो रही जमकर बर्फबारी, दिखा रहा है जन्नत सा नजारा .

- Sponsored -

- Sponsored -


सिलीगुड़ी ।हिमालयी राज्य सिक्किम बर्फ की चादर लपेटे नये साल 2023 का इंतज़ार कर रहा है। इस पहाड़ी राज्य में भारी बर्फबारी हो रही है जिससे सफेद चादर बिछ गई है। चरों तरफ जन्नत सा नजारा दिख रहा है।
सिक्किम के ज्यादातर इलाके बर्फ की मोटी चादर से ढक गए। पर्यटन स्थल नाथू ला में भी भारी बर्फबारी हुई, जिससे पर्यटकों में खुशी का माहौल है। भारी बर्फबारी के बीच सिक्किम नए साल का स्वागत करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
सिक्किम में बर्फबारी हो रही है, होनी भी चाहिए है। लेकिन इस तरह पारा माइनस 8 डिग्री तक गिर जाना अविश्वसनीय है! यह उत्तरी सिक्किम के छांंगु में हुआ। बुधवार दोपहर जहां यह माइनस 4 डिग्री सेल्सियस था, वहीं रात में माइनस 8 पर पहुंच गया। नतीजतन, हर जगह बर्फ की मोटी परत बन गयी है। लाचेन, लाचुंग, गुरदुंबरा में भी भारी बर्फबारी जारी रही। गंगटोक में बारिश कहती है कि शहर में बर्फबारी भी बस कुछ ही समय की बात है। इस बीच दार्जिलिंग की पहाड़ियों में बर्फबारी भी हो रही है। पारा 1 डिग्री पर पहुंच चुका है। बीती रात भी बारिश हुई। इसके अलावा मैदानी सिलीगुड़ी में भी बारिश हुई है। हालांकि दो दिनों तक कोहरा छाया रहा, लेकिन इस बार आसमान काफी साफ है।
हालांकि, यह निश्चित रूप से सिक्किम में हो रही बर्फ़बारी अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगा और नए साल में यहाँ पर्यटकों का जमावड़ा लगेगा।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.

Light
Dark