Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

लाइलाज बीमारी से परेशान गृहणी ने की आत्महत्या की कोशिश

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। घर में लोगों से छिपकर एक गृहिणी ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। घटना सोमवार रात गजोल थाने के कृष्णानगर इलाके में हुई। गृहिणी को गंभीर हालत में मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मेडिकल कॉलेज के ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने कहा कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गृहिणी के परिजनों के अनुसार बीमार महिला का नाम कानन मंडल (43) है। कानन मंडल पिछले 15 वर्षों से पेट दर्द सहित लाइलाज बीमारी से पीड़ित है। उस बीमारी की पीड़ा को सहन न कर पाने के कारण उस रात उसने घर के लोगों छिपकर कीटनाशक खा लिया। उसकी आवाज सुनकर परिजन दौड़े चले आए। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए गजोल ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया और उनकी हालत बिगड़ती चली गई। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें मालदा मेडिकल कॉलेज में स्थानांतरित कर दिया गया। गृहिणी का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.