Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

वन्दे भारत ट्रेन पर हो रहे हमले पर दिलीप घोष ने उठाया सवाल, पूछा- क्या हम लोग सेमी बुलेट ट्रेन की सेवा पाने के लायक हैं  

- Sponsored -

- Sponsored -


कोलकाता। वन्दे भारत ट्रेन पर हो रहे हमले पर भाजपा के पूर्व राज्य अध्यक्ष दिलीप घोष ने सवाल उठाया है और पूछा है कि क्या हम लोग सेमी बुलेट ट्रेन की सेवा पाने के लायक हैं?* उन्होंने कहा कि इस सेमी बुलेट ट्रेन को हमने पूरी मेहनत से स्वदेशी तकनीक का इस्तेमाल कर बनाया है। क्या इस राज्य के लोग इसे लेने के लिए तैयार हैं? उनकी मानसिकता क्या है? क्या हम इस मानसिकता के साथ देश के बाकी हिस्सों और दुनिया के साथ तालमेल बिठाकर चल सकते हैं?
उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसा करने वालों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। हमारे राज्य को बदनाम कर रहे हैं। राज्य सरकार को इस मामले में कार्रवाई करनी चाहिए।
वहीं, मुख्यमंत्री बन्दे भारत के बारे में चुप हैं, इससे लोग शंका कर रहे हैं कि कहीं जय श्रीराम का बदला लेने का प्रयास तो नहीं हो रहा ? भाजपा नेता ने कहा कि कश्मीर में देशभक्तों को पत्थरों से मार डाला गया। यहां भारत में राष्ट्रवाद के प्रतीक बन्दे भारत पर पत्थरबाजी हो रही है। हमने देखा है, स्टेशन पर कितना भारी उत्साह था। ट्रेन के स्वागत को लेकर लोगों में असीम उत्साह देखा गया। लोगों ने इस ट्रेन को सकारात्मक अंदाज़ में लिया है। कुछ लोग पश्चिम बंगाल को पीछे ले जा रहे हैं, लोगों को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। जो आगे बढ़ना चाहते हैं उन्हें पत्थर मार दिया जाता है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.