Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

हाथी के हमले में एक व्यक्ति हुआ घायल, अस्पताल में चिकित्साधीन 

- Sponsored -

- Sponsored -


अलीपुरदुआर। कालचीनी प्रखंड के नीमती राभाबस्ती इलाके में बुधवार सुबह जंगली हाथी के हमले में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया किे इलाके के रहनेवाले  धीरेन राभा  (38) बुधवार की सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया। इस घटना में धीरेन राभा गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल  लताबाड़ी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।  यहाँ उसकी हालत अधिक बिगड़ने पर उसे अलीपुरद्वार जिला अस्पताल और बाद में कूचबिहार रेफर कर दिया गया। वर्तमान में धीरेन राभा की हालत गंभीर है। स्थानीय लोगों ने कहा कि निमती राभा बस्ती इलाके में जंगली हाथियों के हमले आए दिन होते रहते हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से इसकी रोकथाम के लिए कारगार कदम उठाने की मांग की है।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.