Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

लंबी बीमारी से पेट दर्द से परेशान बुजुर्ग महिला ने लगायी फांसी

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। एक बुजुर्ग महिला ने घर के लोगों से नजर चुराकर गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गुरुवार रात इंग्लिश बाजार थाने के अमृती गौरीपुर इलाके में हुई। परिजनों ने देखते ही बुजुर्ग को फंदे से उतारा और मालदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका के पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मृत महिला का नाम सुशीला मंडल (68) है। सुशीलादेवी पिछले 5 वर्षों से पेट दर्द सहित पुरानी बीमारियों से पीड़ित थीं। बीमारी व दर्द सहन न कर पाने के कारण उसने घर के लोगों से छिपकर रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.