Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, 7 की मौत; 8 की हालत गंभीर

- Sponsored -

- Sponsored -


नई दिल्ली। झारखंड में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से 7 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 8 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा गुरुवार सुबह 7 बजे के करीब हुआ। राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि पिकअप की रफ्तार ज्यादा थी। इसकी वजह से ये मौतें हुई है।
जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के खैरबनी गांव के पास पिकअप अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पिकअप वैन की रफ्तार ज्यादा थी जिसके कारण मजदूरों की मृत्यु हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने हादसे पर दुख जताया है।
हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन की देखरेख में हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज कराया जा रहा है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
स्थानीय लोगों द्वारा जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पिकअप वैन में कुल 20 मजदूर सवार थे, जो चाईबासा से जमशेदपुर की ओर जा रहे थे। हादसे में घायल मजदूरों का इलाज पहले राजनगर सामुदायिक केंद्र में करवाया गया फिर गंभीर स्थिति को देखते हुए जमशेदपुर रेफर कर दिया गया है।
इस हादसे पर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर लिखा है कि “सरायकेला-खरसावां में सड़क हादसे में 7 लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। जिला प्रशासन की देख-रेख में हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का इलाज कराया जा रहा है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दें।”


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.