Universe TV
हर खबर पर पैनी नजर

मालदा में बस हादसे में 2 लोगों की मौत, 39 घायल, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने के दौरान हुआ हादसा

- Sponsored -

- Sponsored -


मालदा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने के दौरान सरकारी बस दुर्घटना में दो यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकी 30 लोग गंभीर रूप घायल हुए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मालदा जिले में मंगलवार को होने वाली मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सभा में जा रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 2 लोगों की मौत हो गई। घटना में करीब 39 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें 20 की हालत गंभीर बतायी जा रही है। हादसे में मृत लोगों के लिए सरकार ने मुआवजा की घोषणा की है। हादसा गजोल थाने के पंडुआ इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग 34 पर देर रात हुआ। पुलिस को दोनों मृतकों के नाम व पहचान नहीं पता चल पाया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि सरकारी बस अनियंत्रित गति से दौड़ रही थी। बस फरक्का से मुर्शिदाबाद जिले के रायगंज जा रही थी। पंडुआ इलाके में बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे सूखी नदी में पलट गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य करते हुए घायलों को रेस्क्यू कर इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज भेजने की व्यवस्था की। भर्ती करने के बाद ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने दो यात्रियों को मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि मंगलवार को मालदा जिले में प्रशासनिक बैठक के अलावा सीएम ममता के कई कार्यक्रम हैं। इसलिए जिले से लोग ममता बनर्जी की सभा में जा रहे थे, लेकिन उसके पहले पांडुआ में यह हादसा हो गया। सबसे पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू का अस्पताल में भर्ती कराया है।
पंडुआ इलाके में हुआ हादसा
सूत्रों ने बताया कि घटना मालदा जिले के पंडुआ इलाके में NH-34 पर हुई। बस मालदा के गाजल मैदान जा रही थी। तभी ओवरटेक करने के कारण बस नियंत्रण खोकर रास्ते के किनारे गढ्ढे में गिर गई। बस में काफी संख्या में यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद ही वहां चीख पुकर मच गई। स्थानीय लोगों से पहले तो पुलिस को सूचना दी। इसके साथ ही बचाव कार्य शुरू किया। हादसा इतना भयंकर था कि आवाज दूर तक सुनाई दी। पूरी बस ही पलट गई थी। बहुत ही मुश्किल से पलटी से लोगों को निकाला गया। घटना में 20 लोग गंभीर रूप से घायल है। बस में करीब 50 यात्री सवार थे।
मंत्री फिरहाद हाकीम ने की घायलों से मुलाकात
घटना की खबर सुनते ही कैबिनेट मंत्री फिरहाद हकीम अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने घायलों से मुलाकात की। घायलों का आरोप है कि बस चालक की लापरवाही के कारण दुर्घटना घटी है। यात्रियों का आरोप है कि बस स्पीड में थी। वहीं बीच में ओवरटेक करने के कारण बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा किस कारण हुआ है।
जमीन का पट्टा देंगी ममता बनर्जी
सीएम ममता बनर्जी मंगलवार को मालदा के गजोल मैदान में होने वाली बैठक से विशेष परियोजना के नाम की घोषणा कर सकती हैं। इसके अलावा जमीन का पट्टा दिया जाना है। इसके साथ ही ममता वहां जनता से जुड़ी कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी।


- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.